Dumka News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर में बच्चों को मिले ज्योमेट्री बॉक्स, पेन और एटलस

दुमका: गोपीकांदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहाड़पुर (पुराना) में बुधवार को कक्षा प्रथम से आठवीं तक के 108 छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक कीट का वितरण किया गया। कक्षा प्रथम से तीसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच पेन, पेंसिल, कटर, कलम, रवर एवं कक्षा तीसरी से आठवीं तक के छात्रों के बीच ज्योमेट्रिक बॉक्स, एटलस, पेन, पेंसिल, कटर, कलम, रवर आदि की सामग्री शामिल हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीलिप कुमार किस्कू और मिखोला उज्जवलता किस्कू ने वितरण कर छात्र-छात्राओं को नियमित विद्यालय पहुंच कर बेहतर पढ़ाई करने तथा एक आदर्श विद्यार्थी बनने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक दीलिप कुमार किस्कू ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालय में बच्चों को बढ़ावा देने व बेहतर शिक्षा देने के लिए कटिबंध है। सरकार निशुल्क पेंसिल, कलम कॉपी, ड्रेस, जूता छात्रवृत्ति आदि व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि गरीब बच्चे भी सरकारी विद्यालय में पढ़कर एक अच्छे इंसान बन सकें।


