Dumka News: काठीकुण्ड में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा, प्रखंड इकाई का हुआ गठन

दुमका जिले के काठीकुण्ड अंतर्गत तेलियाचक बाजार में बिरसा दिव्यांग समिति की आम सभा आयोजित कर प्रखंड इकाई का गठन किया गया। इसमें शौकत अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं व स्वरोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया गया।

दुमका: बुधवार को बिरसा दिव्यांग समिति के सहयोग परियोजना कार्यालय तेलियाचक बाजार काठीकुण्ड में आम सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष -सह- निर्देशक प्रियतम कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रखण्ड समन्वयक बाबुराम मंडल, शौकत अंसारी एवं डमरूधर सिंह ने किया।

इस आम सभा का मुख्य उद्देश्य बिरसा दिव्यांग समिति के प्रखण्ड स्तरीय संगठन का गठन करना जिसके सहयोग से काठीकुण्ड प्रखण्ड के सुदुवर्ती क्षेत्रों के दिव्यांगजन जो बुनियादी सुविधाओं से वंचित उनको संगठन के माध्यम से सहयोग करके उनको बुनियादी सुविधाओं जोड़ेंगे साथ ही उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किये जायेंगे जिससे व आपना खुद का स्वरोजगार कर सके।

आम सभा में सर्व सम्मति से एक संगठन का गठन किया गया जिसका नाम “बिरसा दिव्यांग समिति प्रखण्ड ईकाई” काठीकुण्ड रखा गया जिसमें तीन पदाधिकारी नियुक्ति किये गये जिसमें शौकत अंसारी को प्रखण्ड अध्यक्ष, बाबुराम मंडल को प्रखण्ड सचिव, बबली कुमारी को प्रखण्ड कोषाध्यक्ष चुना गया साथ ही चार कार्यकारिणी सदस्य  हिलायुस टुडू, लक्षू टुडू, कर्नल सोरेन एवं मंगल पावरिया चुना गया। 

इन सभी का दायित्व है कि अगले तीन महीने के अंदर काठीकुण्ड प्रखण्ड के सभी पंचायतों एवं गावों के दिव्यांगजनों को प्रखण्ड स्तरीय संगठन के बारे जानकारी देंगे साथ ही दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करेंगे। कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में हर एक को संगठन की जरूरत है संगठन रहने से हमलोगों का मजबूती प्रदान होता जिससे हमलोग सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ‌ ले सकेंगे। 

काठीकुण्ड प्रखण्ड के सभी दिव्यांगजनों से विनम्र निवेदन है कि आपलोग बिरसा दिव्यांग समिति प्रखण्ड ईकाई को तन मन और धन से सहयोग करे ताकि समिति आपलोगों को आने वाले समय में सहयोग कर सकेंगे।बैठक में मधु देवी, मति सोरेन, विलयंस किस्कू, सुरेन्द्र टुडू, समीर मोदी, उस्मान मियां, सहदेव मंडल, उज्जवल, बहाफूल, सोनू, मेरीला , सुहागिनी, प्रमिला, मनिष, महेन्द्र, चना, रामदास, सचिन, अनिल, दिनेश गोपाल, संतोष, कर्नल, राकेश, लक्ष्मण आदि दिव्यांगजन उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More