पुलिस की सक्रियता से उद्भेदन हुआ चोरी कांड : एसपी

गांधी चौक से 26 नवंबर की रात हुई थी लाखों के मोबादल की चोरी


राजधनवार (गिरिडीह): एक माह पूर्व धनवार के गांधी चौक स्थित आयुष मोबाइल दुकान में भेंटीलेटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल चोरी की घटना का उद्भेदन धनवार पुलिस के द्वारा कर लिया गया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधियों को मंगलवार को धनवार पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस की सक्रियता से उद्भेदन हुआ चोरी कांड : एसपी

मंगलवार को धनवार थाना परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित कर पुलिस कप्तान सुरेन्द्र झा ने चोरी की घटना का उद्भेदन की जानकारी दी। एसपी श्री झा ने बताया कि 26 एवं 27 नवम्बर की रात्रि धनवार की आयुष मोबाइल दुकान का भेंटीलेटर तोड़कर चोरों ने लाखों रूपये के मोबाइल की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद से ही धनवार पुलिस चोरी कांड के उद्भेदन को ले सक्रिय थी। इसी क्रम में 18 दिसंबर को गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह, एएसआई अजय सिंह, सुमित कुमार सिंह एवं जेपी यादव के नेतृत्व में घोड़थम्बा में छापेमारी कर चोरी गई मोबाईल को बरामद किया है। बताया कि छापेमारी के क्रम में इसी थाना क्षेत्र के तारानाखो निवासी महबूब अंसारी, नौशाद अंसारी एवं जनार्दन कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर चोरी गए लावा के 9, माइक्रोमैक्स के 3, विवो के 3, नोकिया के 3, सेमसंग के 4, नेफ के 5, आई टेल के 2, विडियोकॉन का 1, लिफोन का 1, टेक्नो का 1 व जीओ का 1 मोबाइल घोड़थम्बा स्थित वारिस मोबाईल सेन्टर से तथा चोरी में उपयोग किये गए एक सफ़ेद रंग की बोलेरो बरामद कर लिया गया।

एसपी श्री झा ने धनवार पुलिस पदाधिकारियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि धनवार पुलिस अच्छा काम कर रही है। इसके लिए इस अभियान में शामिल टीम के पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More