Deoghar News: हेयर फॉल और कान की समस्या का समाधान अब देवघर में, हेयर क्राफ्ट मेक ओवर की हुई शुरुआत

देवघर में हेयर और इयर पैच की सुविधा अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के सामने हेयर क्राफ्ट मेक ओवर की शुरुआत हुई है। इसका उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रितु सिंह ने फीता काटकर किया।

देवघर: शहरवासियों को अब हेयर पैच और इयर पैच कराने के लिए दिल्ली, कोलकाता जैसे महानगरों में नहीं जाने की जरुरत नहीं होगी। बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन के सामने हेयर क्राफ्ट मेक ओवर की शुरुआत हो गई है, जिसका उदघाटन बुधवार को शहर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रितु सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर डॉ.सुनील खवाड़े ने केक कटिंग कर उदघाटन समारोह को सेलिब्रेट किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि आजकल की भाग- दौड़ की जिंदगी में हेयर फॉल एक आम समस्या है। वहीं कई महिलाओं के कान कट जाने से वह कानबाली तक नहीं पहन पाती हैं। लेकिन अब हेयर क्राफ्ट मेक ओवर खुल जाने से स्त्री -पुरुषों को काफी सुविधा होगी। सबसे बड़ी बात है कि प्रतिष्ठान में नए लोगों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि वह इस क्षेत्र में कैरियर बना सके। प्रतिष्ठान के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना है।

हेयर क्राफ्ट मेक ओवर की रिया राज सिंह ने बताया कि ग्राहकों के लिए मेंबरशिप कार्ड की शुरुआत मात्र 1500 रुपए में की गई है, 9 हजार तक की सेवाएं का लाभ उठा सकते हैं। उदघाटन समारोह में प्रतिष्ठान के संचालक वीरेंद्र सिंह, शिक्षाविद भारतेंदु दुबे, संजय मालवीय, रिटायर पुलिस अधिकारी रामप्रवेश सिंह, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव पीयूष जायसवाल, ऋषिराज सिंह, आजाद पाठक, निर्मल सिंह, नंदू साह, संजीत सिंह, नवीन शर्मा, डॉली सिंह, आशुतोष कुमार उर्फ जिम्मी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More