शादी सालगिरह पर आशा संस्था के 70 बच्चों को कराया भोजन

  • कहा शादी सालगिरह यूं बनाये की आप किसी के चेहेरे पर खुशी सजा दें

रांची: आप अपने किसी भी खुशी को किसी के साथ बनाकर उसके चेहेरे में खुशी लाते है तो आपकी खुशी दोगुनी हो जायेगी। उक्त बातें सर्मपन शाखा की सचिव अन्नु पोद्दार ने कहीं। मौका था उनके शादी सालगिरह का। मौके पर अन्नु अपने पूरे परिवार, समर्पन शाखा, लायंस सेंट्रल व मारवाड़ी महिला मंच के सदस्यों के साथ जगरन्नाथ मंदिर में आशा संस्था के 70 बच्चों को भोजन कराया। मौके पर आशा की अध्यक्ष पूनम देवी, सचिव अजय कुमार जायसवाल और सदस्य संध्या मौजूद थी। आशा के सचिव ने कहा कि बच्चों को सेंटर से निकले का मौका मिलना, उनके चेहरे पर खुशी लाती है। वहीं अध्यक्ष पूनम ने कहा कि बहुत कम समय होता है जब कोई खुशी में ये बच्चें शामिल हो पाते है। शादी की सालगिरह पर अन्नु पोद्दार ने कहा कि हम हर किसी के चेहरे पर तो नहीं, लेकिन जब मौका मिले कुछ को खुश तो कर ही सकते है। वहीं राजकुमार पोद्दार ने भी नेक कार्यों के लिये खुशी जतायी। मौके पर आशा संस्था से पूनम देवी, अजय कुमार जायसवाल, संध्या कुमारी के साथ संस्था के सारे बच्चें मौजूद थे। राजकुमार पोद्दार, अन्नु पोद्दार, कमल अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, दीनेश बागड़िया, नीलम मोदी, पिंकी अग्रवाल, रीना सुरेका, विनिता, नेहा पटवारी, प्रेरणा पटवारी, निर्मला बागड़िया, कंचन सामानिक, सुनिता लाट, रूना मिश्रा शुक्ला,ज्योति चौहान, सुमित कुमार, सुमित कुमार सिंह के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More