Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार

पाकुड़: जिले के महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत कैराछत्तर गांव के भौरीकोचा मैदान में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुआ। कार्यक्रम की संपन्न मैं मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, महेशपुर थाना प्रभारी रवि कुमार शर्मा, अनारुदीन मिया,रवि हांसदा मुखिया, नरेश मुर्मू मुखिया, गोपीचंद राय ग्राम प्रधान कालिदास मुर्मू ,धनेश्वर हांसदा, साइमन हेंब्रम मुखिया सुनीराम मुर्मू मुखिया, निर्मल हेंब्रम मुखिया, जोन जल सोरेन मुखिया, मनोज मरांडी मुखिया, संतोष हेंब्रम मुखिया, विलियम मुर्मू , डेविड मुर्मू , अंजनी भगत और विशिष्ट अतिथियों ने बारी बारी से सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और फुटबॉल प्रतियोगिता को शुरू करवाया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में ही हिस्सा लिया।
जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 50000 तथा द्वितीय पुरस्कार 40000
और तीसरा एवं चौथा 10000 -10000 राशि का नगद पुरस्कार मानिक चंद्र राय के द्वारा दिया गया। जिसमें फाइनल मुकाबला जंतर मंतर महेशपुर टीम और चाय चम्पा के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक संघर्ष के बाद गोल्डन प्लांटी गोल से चाय चम्पा टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर फास्ट प्राइस गोपी चांद राय ग्राम प्रधान के द्वारा 50000 रु नगद पुरस्कार साथ ही ट्रॉफी दिया गया।
सेकंड प्राइस जंतर मंतर महेशपुर टीम को₹40000 नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दिया गयाऔर सेमीफाइनल विजेता टीम बोलपुर और गोपीकांदर 10000-10000 रु नगद पुरस्कार साथ में ट्रॉफी टीम को दिए गए।संस्कृति और खेल: आयोजकों ने बताया कि आदिवासी समाज में फुटबॉल रसा बसता है। यह आयोजन खेल के प्रति रुझान और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए किया गया।मुख्य आकर्षण: मैच देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मैदान पर मौजूद रहे।
दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर उपस्थित कमेटी मेंबर, मानिक चंद्र राय, सहदेव मिर्धा, मधुसूदन राय, दुर्गा राय, लक्ष्मण राय, हरिकिशोर राय, बक्केश्वर राय, लाल बाबू पहाड़िया, बुलेट देहरी, लालबाबू राय लंकेश्वर राय मनोज किस्कू, सुभाष किस्कू, अभिमन्यु राय,संतोष राय, उत्तम पाल आदि मौजूद थे।


