Koderma News: योगिटिल्हा रेलवे फाटक से सतडीहा आरईओ सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

जयनगर: जयनगर प्रखंड के योगिटिल्हा रेलवे फाटक से सतडीहा आर ई ओ सड़क जर्जर हो गया है। सड़क पर बड़े गढ़े बन गये हैं। इन दिनों बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। बड़े बड़े गड्ढे में पानी भर जाने से दो पहिया वाहनों के चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
खास कर सतडीहा प्रसिद्ध उत्तरवाहिनी शिव मंदिर के सामने बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों को काफी परेशानी होती है। बता दें कि सावन माह में प्रत्येक सोमवारी को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में सुबह से शाम तक जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। सड़क में गड्ढे होने से श्रद्धालुओं और राहगीरों को हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्थानीय ग्रामीणों ने आर ई ओ विभाग से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।


