Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़िया में सिद्धू-कान्हू को नमन, शहीदों के संघर्ष को किया याद

पाकुड़: अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के मोगलाबाध स्थित सिद्धू-कान्हू चौक और तलवा स्थित अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पाकुड़िया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सोमनाथ बनर्जी एवं पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने वीर शहीदों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
वीर शहीदों की जीवनी और संघर्षों पर डाला प्रकाश
माल्यार्पण के पश्चात आयोजित सभा में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने सिद्धू-कान्हू के गौरवशाली इतिहास और उनकी जी
वनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासियों के हक-अधिकार की रक्षा के लिए सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो का संघर्ष अद्वितीय था। उनके संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अधिकारियों ने युवाओं से वीर शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस गरिमामयी अवसर पर पाकुड़िया थाना के पुलिस बल, प्रखंड कर्मियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।


