खलिहान में लगी आग, हजारों नुकसान

खोरीमहुआ: धनवार प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर गांव में सोमवार की रात खलिहान में लगी आग के कारण वहां रखे लगभग एक ट्रेक्टर धान जलकर राख हो गया। खलिहान में आग कैसे लगी और कब लगी ना तो पीड़ित परिवार को पता है और ना ही गांव में अन्य ग्रामीण को पता है। फिलहाल परिवार के लोग इस घटना को आपसी रंजिश का हिस्सा मान रहे है। हांलाकि इस बाबत पीड़ित अरविन्द कुमार ने धनवार थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। कहा कि अहले सुबह चार बजे परिवार के सदस्य सोकर उठे तो देखा की खलिहान आग लगी हुई है। हो हल्ला होने पर आस पास के कई ग्रामीण जुटे और जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक पूरा धान जलकर राख हो गया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More