लोगों की जरूरत को समझे और अपना सहयोग करें: अनु

रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा सोमवार को दीउडी मंदिर के प्रांगण में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
अध्यक्ष नेहा पटवारी एवं सचिव अनू पोद्दार के नेतृत्व में सभी सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम देवड़ी मंदिर पहुंचकर आने वाले वर्ष की शुभकामनाओं के साथ मां देवडी की पूजा अर्चना की गई और सभी के स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की मनोकामनाएं की गई तत्पश्चात ठंड को देखते हुए मंदिर के प्रांगण में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। संस्था सचिव अनू पोद्दार ने बताया की हमारी संस्था द्वारा सदा प्रयास रहता है कि हम समय-समय पर लोगों की जरूरत को समझे एवं अपना सहयोग इन्हें प्रदान करें। अध्यक्ष नेहा पटवारी ने बताया कि हमारी संस्था समय-समय पर ऐसी जागरूकता अभियान चलाती रहती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुजाता डोकानिया का संपूर्ण सहयोग संस्था को प्रदान किया गया। मौके पर मुख्य रुप से अध्यक्ष नेहा पटवारी, सचिव अनू पोद्दार, पिंकी अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सुजाता डोकानिया, ममता गोयल आदि सभी सदस्य मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सीमा अग्रवाल ने दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More