Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के 3 विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के स्नातकोत्तर भूगर्भ विभाग के लिए गर्व की बात है कि शैक्षणिक सत्र 2024–26 के तीन विद्यार्थियों—अभय कुमार राणा, अंकित कुमार एवं तिलोत्तमा भारती—का चयन EPIC Lab Tech Pvt. Ltd., रांची में लेबोरेटरी एनालिस्ट के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से विभाग में खुशी का माहौल है।
विभागाध्यक्ष डॉ. एच. एन. सिन्हा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विभाग की रोजगारोन्मुख शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से संस्थान व विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि भूगर्भ विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। विभाग के शिक्षकों एवं शोधार्थियों ने भी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।


