सामाजिक समरिस्ता को बिगाड़ने का प्रयास…

गिरिडीह: धनवार प्रखंड के नवागढ़ चट्टी में शनिवार को मरकच्चो के एक युवक द्वारा दो समुदायों के बीच बनी सामाजिक समरिस्ता को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। चट्टी में माहौल बिगड़ने वाला ही था कि एन मौके पर एएसआई सियाराम पंडित अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए। जहां उग्र माहोल को शांत करवाते हुए आरोपी युवक को अपने हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी युवक को धनवार पुलिस ने हिरासत में रखा है। जानकारी के अनुसार दिन के दो बजे कोडरमा जिला के मरकच्चो प्रखंड के दुमरडीहा ग्राम से यज्ञचंदा हेतु यज्ञ वाहन चट्टी चौक पर पहुंची थी तथा चन्दा करने वाहन से आये लोग पास के होटल में नाश्ता के लिए बैठे हुए थे। इसी बीच मरकच्चों के रहने वाले युवक इनाज मियां प्रचार वाहन के पास आ धमका तथा गाड़ी में लगे पोस्टर को फाड़ दिया। इतना ही नहीं युवक ने गाड़ी में मोबाइल से बज रहे साउंड को बंद कर मोबाईल निकाल लिया। साथ ही अभद्र बातें बोलने लगा, जिससे आक्रोशित हो स्थानीय लोगो सहित यज्ञ वाहन के साथ चल रहे लोगो ने प्रचार उसकी धुनाई करते हुए बंधक बना लिया। इसी बीच मामले की जानकारी धनवार पुलिस को दी है।
सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है।




