Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से SLBC प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, 96वीं बैठक की स्मारिका भेंट

झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरू प्रसाद गोंड ने किया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक क्षितिज, रौशन चौधरी और प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (जून 2026) की स्मारिका पुस्तिका भेंट की।
रांची: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (State Level Bankers’ Committee – SLBC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में संयोजक बैंक बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरू प्रसाद गोंड, सहायक महाप्रबंधक क्षितिज, रौशन चौधरी एवं प्रशांत कुमार शामिल थे।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) बैठक (जून 2026) की स्मारिका पुस्तिका भेंट की। मुलाकात के दौरान बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
यह शिष्टाचार भेंट राज्य सरकार और बैंकिंग संस्थानों के बीच समन्वय एवं विकासात्मक पहलों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


