Giridih News: झारखंडधाम के विकास के लिए पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय ने पहल की तेज

गिरिडीह: जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल झारखंडधाम के विकास को लेकर एक बार फिर पहल तेज हो गई है। कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर झारखंडधाम के विकास संबंधी पूर्व में की गई घोषणाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने का आग्रह किया है।
5 अगस्त 2026 को भेजे गए पत्र में डॉ. राय ने उल्लेख किया है कि लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र के झारखंडधाम को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की घोषणा माननीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से की थी। साथ ही बाबा धाम को दिसंबर 2024 में करीब 385 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने का भी जिक्र किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि गृह मंत्री स्वयं भी झारखंडधाम में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता अब विकास कार्यों के शुरू होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने गृह मंत्री से संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश देकर योजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।
डॉ. रविन्द्र कुमार राय ने विश्वास जताया है कि झारखंडधाम के विकास से यह धार्मिक स्थल राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाएगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देगी इधर कार्य के आगे बढ़ाने में कोडरमा के पूर्व सांसद को बधाई दी है बधाई देने वालो में मुखिया आशुतोष कुशवाहा, मनोज पंडा विवेक आनंद कुशवाहा, शिकंदर वर्मा , मुखिया प्रतिनिधि रंजीत मंडल, मुखिया विकास मंडल, राजेश वर्मा, शामिल हैं।


