Koderma News: तिलोकरी में ट्रांसफार्मर जलने से 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप

कोडरमा के जयनगर स्थित तिलोकरी पांडेय टोला में ट्रांसफार्मर जलने से पिछले 48 घंटे से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है। बारिश के मौसम में अंधेरे के कारण जहरीले जीवों का डर बना हुआ है और ग्रामीणों ने अविलंब ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने की मांग की है।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के तिलोकरी पांडेय टोला में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले 48 घंटे से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार दो दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से अंधेरे में रहने को विवश हैं। वहीं पेयजल आपूर्ति बाधित है। मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को तत्काल दे दी गई थी। लेकिन विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर बिजली बहाल नहीं होने। से इस बारिश के मौसम में लोगों को जहरीले सांप एवं अन्य जहरीले जीव-जंतु का डसने का भय बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने विधुत विभाग से अविलंब बिजली बहाल करने का मांग किया है।


