sahibganj News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलेगी

साहिबगंज: आने वाले त्यौहारों और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। हावड़ा और राजगीर के बीच 03029/03030 फेयर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन दोनों तरफ दौड़ेगी।
कब और कैसे चलेगी ट्रेन
– ट्रेन संख्या: 03029/03030 हावड़ा–राजगीर स्पेशल
– परिचालन अवधि: 10 अगस्त 2026 से 9 फरवरी 2027 तक
– 03029 हावड़ा → राजगीर: सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार
– 03030 राजगीर → हावड़ा: रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार
समय सारिणी
– हावड़ा से प्रस्थान: रात 10:50 बजे
– राजगीर आगमन: अगले दिन दोपहर 12:55 बजे
रूट के प्रमुख स्टेशन
यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा से चलकर बंडेल, बर्द्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, नालंदा होते हुए राजगीर पहुंचेगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा। पूर्व रेलवे के अनुसार, भीड़-भाड़ वाले दिनों में यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह स्पेशल चलाई जा रही है। टिकटों की बुकिंग जल्द ही शुरू होने की संभावना है। यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने ट्रेन के समय और आरक्षण की पुष्टि आईआरसीटीसी या अपने नज़दीकी रेलवे स्टेशन से कर लें।


