भाजपा किसान मोर्चा की बैठक सम्पन्न

देवरी (गिरिडीह): जमुआ विधायक केदार हाजरा मंगलवार को देवरी में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए सरकार के किसान हितैशी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे गावों में पुराने व रैयती तालाबों का भी जिर्णोद्धार करने, छोटे-छोटे नदियों में चेकडैम का निर्माण करने, आधुनिक यंत्र देकर योग्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर शीतगृह का निर्माण करवाकर उन्हें उचित लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने लोगों को पैक्सों के माध्यम से धान फसल बिक्री करने की भी बात कही। किसान मोर्चा के सुबोध राय, महेश राय एवं अविनाशचंद्र राय आदि ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी नेता महादेव दूबे ने किया। मौके पर सुरेश हाजरा, कृष्णमुरारी तिवारी, बनारस प्रसाद सिंह, रमन मंडल, बालो राय, जीवाधन माहतो, महेन्द्र सिंह, राकेश तिवारी, मनोज राम, सुभाष शर्मा, बालमुकुन्द राय, बालो राय, बनारस प्रसाद सिंह आदि कई लोगों ने भी संबोधन कर किसानों की समस्या का निदान के बारे में जानकारी दी।

