Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का लोकार्पण

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा गांव में पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

रामगढ़: पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए। इस मौके पर गांव के सोना सोबरेन मेमोरियल हाई स्कूल के समीप बने गए दिशोम गुरु के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।

b89edfb26fa46e3471ef421cc5fa11d6_157897385_samridh_1200x720

इस अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां रूपी सोरेन को पर्दा हटाने का निवेदन किया। पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार के साथ पहले प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विधायक ममता देवी, उमाकांत रजक, जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, अमित महतो, पूर्व मंत्री बेबी देवी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More