Pakur News: सीएचसी में अब उपलब्ध है आधुनिक इलाज, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

पाकुड़िया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अब आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, अनुभवी चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. भारत भूषण भगत ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन उठाएं। अस्पताल में आवश्यक जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े।
चिकित्सा प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें तथा सरकार की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर सुविधाओं के कारण अब स्थानीय स्तर पर ही अधिकांश मरीजों का प्रभावी उपचार संभव हो सकेगा।


