Koderma News: जयनगर में सीओ सारांश जैन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 28 मामले आए
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: जयनगर अंचल कार्यालय में शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर 28 मामले आये जिसमें सीओ सारांश जैन ने सभी पहलुओं का जांच पड़ताल के बाद जमीन संबंधित मामले में 28 मामले में सुनवाई करते हुए 10 मामले, जमीन विवाद और विधि व्यवस्था से जुड़े हुए, को निष्पादित किया गया। शेष में अग्रतर जांच और पुनः सुनवाई करते हुए सीओ सारांश जैन ने सभी लोगों को अगली तारीख में सभी संबंधित कागजातों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया।

