Koderma News: खबर संकलन के दौरान पत्रकार रतन साव पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखार गांव में खबर संकलन के दौरान पत्रकार रतन कुमार साव पर जानलेवा हमला कर मोबाइल क्षतिग्रस्त किया गया और पैसे छीन लिए गए। घटना को लेकर पीड़ित पत्रकार ने थाने में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कोडरमा: खबर संकलन के दौरान एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यूज़ स्टार भारत चैनल के कोडरमा ब्यूरो एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) डोमचांच प्रखंड इकाई के कोषाध्यक्ष रतन कुमार साव ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में रतन कुमार साव ने बताया कि 1 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 8:15 बजे उन्हें खरखार गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वे खबर संकलन के लिए घटनास्थल पहुंचे और अपने मोबाइल से फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।आरोप है कि इसी दौरान विक्की विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा और दीपक विश्वकर्मा ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। 

हमलावरों ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए तथा उनके पास रखे 10 हजार रुपये छीनकर रोहित विश्वकर्मा को दे दिए। आवेदन के अनुसार आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग जाने को कहा और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।पत्रकार ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि घटनास्थल पर मौजूद ब्रज किशोर शर्मा ने भी आरोपितों का साथ देते हुए उन्हें धमकाया और वहां से चले जाने की बात कही। 

घटना में उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उनकी पेशेवर छवि को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।वहीं, इस संबंध में नवलशाही थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More