Pakur News: भक्ति के रंग में डूबा गनपुरा, शिवभक्तों ने शुरू की 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा

पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा गांव से आज अपराह्न 3:00 बजे श्रद्धालुओं का एक जत्था जय बाबा भोलेनाथ और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। गांव में भक्तिमय माहौल के बीच परिजनो श्रद्धालुओं को सुखी और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
सुल्तानगंज पहुंचकर सभी शिवभक्त पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा नदी से जल भरेंगे। वहां से वे देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए 105 किलोमीटर की कठिन और दुर्गम पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे। इस पूरी यात्रा के दौरान शिवभक्त बाबा धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना करेंगे।
स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा केवल एक शारीरिक सफर नहीं, बल्कि असीम भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा को लेकर गांव और आसपास के इलाकों में उत्साह तथा भक्ति का माहौल बना हुआ है।


