Bokaro News: ओएनजीसी ने बनगड़िया ओपी को दिए 15 बैरिकेड्स, सड़क सुरक्षा अभियान से जागरूकता का संदेश

धनबाद के तालगड़िया स्थित बनगड़िया ओपी परिसर में ओएनजीसी की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस को यातायात नियंत्रण के लिए 15 नए बैरिकेड्स सौंपे गए। मुख्य अतिथि एसडीपीओ सह एएसपी वेदांत शंकर ने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए यातायात नियमों के पालन की अपील की।
बोकारो: तालगड़िया: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बनगड़िया ओपी परिसर में ओएनजीसी की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ओएनजीसी ने बनगड़िया ओपी पुलिस को 15 बैरिकेड्स भी उपलब्ध कराए, जिससे यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


