Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु मंत्र उच्चारण के साथ शुरू हुआ विशेष कार्यक्रम

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गुरुओं के प्रति सम्मान और जीवन में गुरु के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु मंत्र उच्चारण से हुई। शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्राचार्य जी.सी. वर्मा ने छात्रों को यह संदेश देते हुए कहा कि गुरु हमारे जीवन के निर्माता हैं। वे अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरु पूर्णिमा हमें यह याद दिलाती है कि एक शिक्षक का प्रेम और मार्गदर्शन ही छात्र को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा की शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। एक गुरु का आशीर्वाद और समर्पण किसी भी छात्र के जीवन को नई दिशा दे सकता है। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने गुरुओं का सम्मान करें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें। मैं सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर और आरती कर सम्मानित किया।




