सिक्कों की परेशानी को दूर करें: कांग्रेश

रांची: प्रदेश कांग्रेस नेताओं का एक शिष्टमंडल भारतीय रिजर्व बैंक के क्षत्रिय निदेशक,  झारखण्ड से मिलकर सिक्कों के कारण हो रही परेशानी से जनता को तत्काल राहत दिलवाने की मांग को लेकर मुलाकात किया और ज्ञापन सौंपा । इस शिष्टमंडल में प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, कांग्रेस नेता शशिभूषण राय, जगदीश साहू एवं सलीम खान शामिल रहे। नेताओं ने क्षेत्रिय निदेशक को बताया कि सिक्कों के अधिकाधिक प्रवाह के कारण आम लोगों को ही नही व्यवसायी वर्ग को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे-छोटे व्यवसायी जैसे दूध, सब्जी विक्रेता, चाय दुकानवाले, रिक्शावाले, टेम्पो चालक, मज़दूर वर्ग एवं अन्य लोगों विशेषकर मंदिरों के पुजारी, भिक्षाटन करनेवाले, पेट्रोल पंप संचालक काफी परेशान हैं।

नेताओं ने कहा कि व्यवसायियों को बैंकों में पैसे भेजकर NEFT/RTGS करना पड़ता है माल मनवाने के लिए यहां तक कि थोक व्यवसायी सिक्का लेना नही चाहते । छोटे व्यवसायी काफी विषम परिस्थितियों का सामना पड़ रहा है । शिष्टमंडल में शामिल नेताओं ने ज्ञापन में RBI से जो मांग की वो इस प्रकार है:

  • RBI सभी बैंकों को स्पष्ट निर्देश दे कि वे सिक्कों को जमा करने विनिमय (एक्सचेंज) हेतु विशेष अभियान चलाएं । बैंकों में अलग काउंटर निर्धारित कर लोगों को सुविधा मुहैया करवाया जाए।
  • सभी बैंकों के चेस्टों को कहा जाए कि वे अपने शाखाओं से सिक्कों को स्वीकार कर रखने की व्यवस्था करें।
  • RBI समय समय पर सिककों को स्वीकार करने के अपने आदेश के अनुपालन की समीक्षा सुनिश्चित करे ।
  • बैंकों के साथ साथ सभी सरकारी कार्यालयों में PSU एवं विद्यालयों में सिक्का लेने की व्यवस्था संबंधित आदेश RBI निर्गत करे।
  • बचत खाता के लिए 1000 तक के सिक्के एवं चालू औऱ कैश क्रेडिट खातों में यह सिमा 15 हज़ार तक के सिक्कों की हो।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More