Jamshedpur News: श्रावण के प्रथम दिन विधायक सरयू राय ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण की कामना

जमशेदपुर: पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश, शहर और समस्त जनमानस के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान का संचालन विद्वान आचार्य पंडित विनोद पांडेय के आचार्यत्व में हुआ। इस दौरान विधायक सरयू राय ने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
श्रावण मास के प्रथम दिन मंदिर परिसर शिवभक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अंशुल शरण, धर्मेंद्र तिवारी, अमित शर्मा, नीरज सिंह, साकेत, अशोक कुमार, असीम पाठक, विनीत, रत्नेश सिंह, सुनील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह (झुन्ना), गोल्डन पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।


