Sahibganj News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर देशभर में चलेगा समरसता संकल्प अभियान: अनंत ओझा

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में "समरसता संकल्प अभियान" चलाया जाएगा। राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। अभियान के तहत 51 हजार से अधिक मंदिरों में दीप महोत्सव, कलश वंदन, समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान और छात्रावास संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

साहिबगंज:  संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत में “देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। यह अभियान 29 जुलाई, आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक चलेगा। यह जानकारी राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत ओझा ने दी।

पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि संत गुरु रविदास किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक हैं। उनके विचार और संदेश आज भी समाज में समरसता और समानता की प्रेरणा देते हैं। पूर्व विधायक ने अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।     
उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को समरसता दीप महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें देश भर के 51,000 से अधिक मंदिरों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। 10 सितंबर तक – संत गुरु रविदास कलश वंदन अभियान के तहत संत की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलशों को 21,000 कलशों में स्थापित कर देश भर के राज्यों, जिलों और मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं, 31 अगस्त तक- संत संपर्क अभियान के दौरान साधु, संतों और महात्माओं को सम्मानित किया जाएगा। 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक- गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा का आयोजन होगा। 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक- गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान के तहत सभी छात्रावासों में जाकर छात्रों से संवाद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर 4-4 सदस्यों की टोली तथा मंडल स्तर पर 3 सदस्यों की टोली बनाई गई है। सभी को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, संजीव पासवान, रामानंद साह सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More