टीएमसी प्रदेश सचिव पहुंचे मृतक के घर

खोरीमहुआ(गिरिडीह): पिछले दिनों धनवार प्रखण्ड सेंटर के दक्षिणी डोरंडा निवासी की वाहन दुर्धटना में हुई मौत की जानकारी लेने मृतक के धर पहुंचे टीएमसी प्रदेश सचिव मनोज कु पाण्डेय उन्होने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से हो रही मौत का मात्र एक कारण सरकार द्वारा सड़क नियमों को लागू नही कर पाना। तथा कर्मचारियों द्वारा जैसे-तैसे लोगों को पैसा लेकर लाइसेंस मुहैया कर देना ही दुर्घटना का मुख्य कारण बन गया है। वहीं रवीन्द्र पाण्डेय की मौत को दु:खद बताते हुए कहा कि दु:खद घड़ी में हम मृतक के परिवार के साथ है। उन्होने कहा कि धनवार झेत्र में धटनाओे में कमी नही हो पा रही है। विगत बुधवार को ब्रह्मदेव पाण्डेय की पचास वर्षीय पत्नी की भी दुर्धटना मे मौत हो गयी थी। लेकिन विरेन्द्र पाण्डेय अपने परिवार में पत्नी,चार बच्चे मा एवं नेत्रहीन पिता का एक मात्र कमाऊ पुत्र था। वहीं सरकार के नियम के तहत उनके परिवार को मिलने वाला सुविधा को प्रशासनिक पदाधिकारी से मिलकर सहयोग की माग करने की बात कही है। मौके पर रामेश्वर शर्मा, बालगोविन्द पाण्डेय ,महेन्द्र पाण्डेय, संजय पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, गायत्री देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

