अपने से कमाए हुए एक-एक पैसे बहुमूल्य होते हैं: मदनी

खोरीमहुआ(गिरिडीह): मौलाना हुसैन अहमद मदनी एजुकेशनल ट्रस्ट देवबंद के द्वारा लगातार कई वर्षों से गिरिडीह जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में असहाय लोगों के युथान को लेकर कई अहम कार्य किये जा रहे है। जिससे असहाय मजबूर लोगों को लाभ भी मिल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के पंचायत पचरूखी गाँव लगठाही में शिक्षित बेरोजगार महिलाओं तथा युवतियों के विकास और रोजगार को लेकर मुफ्त सिलाई सेंटर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मौलाना हुसैन अहमद मदनी एजुकेसजनल ट्रस्ट देवबंद के चेयरमैन हजरत मौलाना सय्यासद असजद मदनी उपस्थित थे। वहीं उदघाटन कार्यक्रम के दौरान चैयरमेन ने उपस्थित महिला तथा बच्चियों को हुनर और कला को अपने जीवन मे उतारने की सलाह देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन काल में दूसरों के द्वारा दिये गए वस्तु से कभी सन्तुष्टि नही मिलती और ना ही पूर्ति हो पाती है। पर अपने मेहनत से कमाए हुए एक-एक पैसे दूसरों के द्वारा दिये गए बहुमूल्य सामग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस लिए मनुष्य को जीवन मे खुद से कार्य करने की आदत डालनी चाहिए। और दूसरों से सिख लेनी चाहिए। साथ ही कहा कि इस सिलाई सेंटर से कई लोगों को रोजगार मिल जाएगा। वहीं एक असहाय परिवार को पीने के लिए चापाकल भी दिया गया जिससे कई परिवार को पीने का पानी मिल पायेगा। कार्यक्रम के दौरान मदनी एजुकेशन सिलाई सेंटर में 50 महिला तथा बच्चीयों ने मुफ्त में दिए जाने वाले सिलाई केंद्र में नामांकन करवाया। जहाँ सिलाई से सम्बंधित अच्छी जानकारी लिए जाने के बाद मुफ्त में सिलाई मशीन भी दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जमीयत ओलमा हिन्द के सदस्य हजरत मौलाना सय्यद हसन मदनी, जमीयत ओलमा झारखंड के महा सचिव हजरत मुफ़्ती शहाबुद्दीन क़ासमी ने शिरकत किया। मौके पर सेंटर संचालक मौलाना इल्यास मजाहरी, जिला उपाअध्यक्ष जमीयत ओलमा गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष मौलाना मासूम, सचिव हाफिज शमशाद, जिला सचिव हाफिज अब्दुल गफूर, मौलाना अल्ताफ कारी शम्सुद्दीन, गलवाती मुखिया मंजूर आलम, मुफ़्ती मनीर, मौलाना असगर, इरशाद आलम सहित धनवार प्रखंड के इमाम व समाजसेवी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More