शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने से परिवहन व्यवसाय करना कठिन: आरजीटीए

रांची । हरमू रोड की नयी यातायात व्यवस्था से व्यवसायी ही नहीं आम जनता के समक्ष समस्या उतपन्न हो गई है। आज रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में यह बातें उपस्थिति सदस्यों ने कहा। शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं होने से परिवहन व्यवसाय करना कठिन है। न ही फ्लाई ओवर्स है न ही वाहन पड़ाव की सुविधा है, न ही दिन में खाली खड़े वाहनों को बाहर निकलने दिया जाता है, जबकि आरजीटीए लगातार यह मांग करता रहा है कि दिन के समय मे शहर के अंदर खाली खड़े वाहनों को दिन में एक दो घंटे का समय बाहर निकलने के लिये दिया जाये । सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक माल खाली करने के बाद भी शहर के अंदर वाहन खड़ा करना मज़बूरी हो जाता है। वाहन पड़ाव नही होने से यातायात पुलिस द्वारा जुर्माना भी वसूल किया जाता है। जबकि परिवहन व्यवसायी अग्रिम टैक्स/कर जमा करते हैं, तब भी उन्हें व्यवसाय करने में परेशानी उत्पन्न की जा रही है। रिक्शा, ठेला वालों के समक्ष बहुत समस्या हो जायेगी । जब तक फ्लाई ओवर्स और ट्रांसपोर्ट नगर नगर नही बन पाते हैं, किसी भी प्रकार की यातायात व्यवस्था, परिवहन व्यवसाय के लिये परेशान करेगी । नई व्यवस्था, सरकार/ प्रशासन अपनी कमियों को छिपाने के लिये की जा रही है, न कि आम जनता, रिक्शा, ठेला, वालों की सुविधा के लिये। आरजीटीए, सरकार से पूर्ववर्त व्यवस्था बनाये रखने के लिये आग्रह करता है । साथ ही आरजीटीए ने कम से कम 100 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की मांग किया है। बैठक में संजय जैन, श्याम बिहारी सिंह, सुनील सिंह चौहान, प्रभाकर सिंह, मिनी सिंह, पवन शर्मा, ओमप्रकाश हेतमसरिया, बिनोद बगड़िया, मनीष चौधरी, दिनेश चौबे, ऋषिदेव यादव,विनय सिंह, एस बी चौधरी, रवीन्द्र नाथ दुबे, रनजीत तिवारी, अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, मदनलाल पारिख आदि उपस्थित थे।

