Sahebganj News: डालसा के तत्वावधान में कस्तूरबा विद्यालय में नशामुक्ति पर निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता

साहिबगंज: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, (डालसा) अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज द्वारा 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय साहिबगंज में नशामुक्ति विषय पर निबंध लेखन और चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के विजेता
निबंध लेखन – कक्षा 9वीं
प्रथम: सपना कुमारी
द्वितीय: सोनम कुमारी
तृतीय: रूचि कुमारी
चित्रकारी – कक्षा 9वीं
संयुक्त प्रथम: अर्चना, नन्दिनी एवं काजल कुमारी
संयुक्त द्वितीय: डॉली कुमारी, अख्तरी खातुन एवं अनुष्का कुमारी
संयुक्त तृतीय: प्राप्ति कुमारी, सुनिता कुमारी एवं स्वर्णलता सोरेन
कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकार, एलएडीसी की टीम ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कामिनी शर्मा, डिप्टी चीफ एलएडीसी ने पॉक्सो एक्ट और ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जानकारी दी।
रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ एलएडीसी ने बाल श्रम और मानव तस्करी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से बचाव के उपाय बताए। रतन कुमार, असिस्टेंट एलएडीसी ने शिक्षा का अधिकार और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं ने मानव तस्करी विषय पर रील्स भी बनाईं। कार्यक्रम में पीएलवी, विद्यालय की वार्डन मेरीलीना मरांडी तथा शिक्षकगण मीरू सोरेन, रश्मि कुमारी, जितेन्द्र प्रसाद यादव, मोहम्मद सुल्तान और भानु प्रताप नीलकंठ वर्मा उपस्थित थे।


