Koderma News: सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड की बैठक में 5 आवेदकों को मिला प्रमाण पत्र

कोडरमा सदर अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड की बैठक में 11 मरीजों की चिकित्सीय जांच के बाद 5 व्यक्तियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया, जबकि 4 को ऑडियोलॉजी परीक्षण के लिए भेजा गया।
कोडरमा: सदर अस्पताल, गुरुवार को आयोजित दिव्यांग बोर्ड की बैठक में कुल 11 मरीज उपस्थित हुए। जांच एवं चिकित्सीय परीक्षण के बाद 5 व्यक्तियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। जारी प्रमाण पत्रों में अस्थि दिव्यांगता के 2, सेरेब्रल पाल्सी के 1 तथा मानसिक दिव्यांगता के 2 मामले शामिल हैं।
वहीं, गूंगा-बहरा (श्रवण एवं वाक) श्रेणी के 4 आवेदकों को सुनाई की जांच (ऑडियोलॉजी परीक्षण) के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा गया। दिव्यांग बोर्ड शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी सह फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार एवं अनीश कुमार उपस्थित रहे।


