सरिया को जिला बनाने की मांग पर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी

सरिया अनुमंडल को नया जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से शुरू किया गया 48 घंटे का भूख हड़ताल आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरिया जिला बनने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक और आधारभूत मानकों को पूरा करता है।

गिरिडीह: सरिया अनुमंडल को नव सृजित सरिया जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अगुवाई में 48 घंटा का भूख हड़ताल आंदोलन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।  इस भूख हड़ताल में जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक त्रिभुवन मंडल, सचिन राजू मंडल ,राजेश मंडल भूख हड़ताल पर बैठे है ।

 आंदोलनकारी का कहना है कि सरिया अनुमंडल को नव सृजित जिला का दर्जा मिले इसके लिए जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा बीते एक दशक से कई तरह के आंदोलन चलाए जा रहे हैं।  वहीं आगे कहा की सरिया  जिला बनने की सारी आहर्ताओं को पूरा करता है, यहां अनुमंडल मुख्यालय के अलावा ,अनुमंडल स्तरीय अस्पताल, अनुमंडल स्तरीय न्यायालय की स्वीकृति, अनुमंडल स्तरीय न्यायालय में उच्च न्यायालय के द्वारा तीन न्यायाधीशों का पद सृजन, अनुमंडल स्तरीय जेल की स्वीकृति, अनुमंडल स्तरीय फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्वीकृति के अलावा बिजली के लिए पावर ग्रिड, कई सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज , आईटीआई कॉलेज इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की कई बड़ी-बड़ी कार्यालय कई बड़े व्यावसायिक संस्थान ,नेशनल हाईवे ,मनोरंजन के संसाधन कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ,कई पर्यटक स्थल ,शहरी क्षेत्र के अलावा वर्तमान में गिरिडीह जिला मुख्यालय से सबसे अधिक दूरी लगभग 90 से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति यह अनुमंडल मुख्यालय है। जिससे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  अगर झारखंड सरकार इस नव सृजित जिला गठित करती है तो सरिया, बगोदर ,बिरनी ,राजधनवार, विष्णुगढ़ आदि क्षेत्र के लोगों को काफी राहत का सामना करना पड़ सकता है ।

बताते चले की जिला मुख्यालय के द्वारा भी सरिया को  जिला बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को पूर्व में भेजा जा चुका है ,वहीं इस भूख हड़ताल के दूसरे दिन स्थानीय लोगों का काफी समर्थन मिला । इस आंदोलन में मुख्य रूप से कई दलों के नेता ,सामाजिक कार्यकर्ता ,पंचायत प्रतिनिधि,पत्रकार संगठन  आदि ने  भी अपना समर्थन दिया।

 इस भूख हड़ताल में मुख्य रूप से जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष शेख शाहिद, मोहन पासवान, सेवादास,लखन मेहता, धर्मपाल महतो,शिव शंकर मंडल,कृष्ण मुरारी पांडेय ,शंकर मंडल, महफूज आलम, सपन घोष, टिंकू गुप्ता, वीरू मंडल,अशोक मंडल, विवेक नायक, काशी मंडल,लालजीत राय,विनोद पांडेय, रोशन मंडल, सिकंदर अंसारी,भोला पांडेय आदि का सहयोग रहा.

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More