घर आँगन पहुँचा दी गयी कानुन की जानकारी
द्वारपहरी(गिरिडीह): झारखंड राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवनारायण सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकार गिरिडीह के तत्वावधान में 9 नवंबर 2017 को व्यवहार न्यायालय गिरिडीह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राधिकार के जमुआ टीम के सदस्यों द्वारा रविवार को प्रखंड के चितरडीह पंचायत के नारोबाद ,कुम्भरगडीया , खरीकवाटांड , सोहागढ , पाण्डेडीह , ,डुमरडीहा आदि गांवो टीम के सदस्यों ने डूर टू डूर पहुँचकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं समेत कानुन की जानकारी दिया। मौके पर जमुआ टीम के पैनल अधिवक्ता त्रिलोकी पांडेय ने ग्रामीणों को डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि कानुन की जानकारी के अभाव में अक्सर गांव के पुंजिपतियों द्वारा गरीब , विधवा , बेसहारा महिलाओं को डायन कह कर प्रताड़ित किया जाता है। यहां तक की डायन कहकर वैसे परिवार को गांव समाज से बहिष्कार कर दिया जाता है। कभी-कभी ऐसा भी देखने सुनने को मिलता है कि वैसी महिलाओं को समाज के ठेकेदारों द्वारा निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया जाता है जो कानुनन अपराध की श्रेणी में आता है , वहीं टीम के पीएलवी सदस्यों द्वारा प्राधिकार द्वारा प्रति वर्ष एक लाख रुपये से कम आय वाले गरीबों को मुफ्त में अधिवक्ता समेत न्यायालय में आने वाले खर्च का भुगतान कर न्याय दिलाने की जानकारी दिया गया। वहीं ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि वैसे किसी भी गरीब किसान मजदूर जिनका पचास डिसमील से कम जमीन है वैसे किसानों का सरकार द्वारा मुफ्त में आम आदमी बीमा योजना के तहम बीमा किए जाने की जानकारी दिया गया। डुर टू डूर कार्यक्रम में पीएलवी हीरा देवी , रघुनंदन कुमार मेहता , कामेश्वर कुमार ,मुकेश कुमार बर्मा , रंजना सिन्हा , कुमारी रूबी , सहदेव साव , सुबोध साव , नेमचंद बर्मा , महेन्द्र बर्मा शामिल थे।

