स्वच्छ भारत मिशन की राशि लेकर फरार हुई एनजीओ संचालिका

खुशी महिला मंडल मे छाई दुःख के बादल

चतरा(इटखोरी) : इटखोरी प्रखंड स्थित धुन्ना पंचायत के बलिया-एरकी गाँव मे संचालित खुशी महिला मंडल की अध्यक्षा उषा देवी एवं कोषाध्यक्षा सुषमा देवी ने एक स्वयं सेवी संस्था के संचालिका लाता देवी पर गम्भीर आरोप लगाये है। महिला समूह की अध्यक्षा का कहना है कि लता देवी एक एनजीओ मे कार्यरत है और उनकी सहभागिता से ही खुशी महिला मंडल का संचालन किया जा रहा था । पिछले दिनो स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत धून्ना पंचायत मे शौचालय निर्माण के एक लाख साठ हजार खुशी महिला मंडल के खाते मे डाला गया जिसे हर लाभुक को बारह-बारह हजार देना था । जिसे लता देवी ने ऑफिस खर्च के नाम पर अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को अपने झाँसे मे फँसाकर प्रत्येक लाभुक के बारह हजार मे से दो-दो हजार निकाल अपने पास रख लिया । साथ ही कहा कि अभी मुझे साठ हजार की जरूरत है और पैसे आने पर हिसाब कर दूँगी । ये मामला आज प्रखंड स्वच्छता समीक्षा बैठक मे सामने आया । जब खुशी महिला मंडल से प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हिसाब माँगा तो सामने से ये जवाब सुन सभी की आँखे खुली की खुली रह गयी । समूह मे शामिल महिलाओ ने बताया,कि एनजीओ संचालिका लाता देवी स्वच्छ भारत मिशन अभियान की राशि 1 लाख 60 हजार मे से 60 हजार लेकर मुंबई फरार हो गई है । आज समीक्षा बैठक मे प्रत्येक पंचायत को टारगेट दिया गया और साथ ही साथ सुस्त कार्य करने से नाराज दिखे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शौचालय निर्माण मे तेजी लाने की सख्त हिदायत दी और कोनी पंचायत मे अभी तक जल जल सहिया का खाते न खुलने को लेकर चिंता जाहिर की । बैठक मे बीस-सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ,कनिय अभियंता शैलेश कुमार ,प्रखंड समन्वयक मनोज गुप्ता ,मुखिया संघ अध्यक्ष इटखोरी श्याम प्रसाद सिंह ,सभी पंचायत के मुखियागण ,स्वक्षताग्रही उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More