मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क

हजारीबाग जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं ने बरही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर मतदाताओं को जागरूक किया। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने पदमा और बरही प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया तथा पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की।

हजारीबाग : कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी संवैधानिक अधिकारों का हनन न हो जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल के द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेवारी के मद्देनजर मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष निसार खान जिला कांग्रेस कमिटी से नामित बरही विधानसभा के प्रभारी बाबर अंसारी, सलीम रजा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनिरक्षण एसआईआर अभियान को लेकर बरही विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पदमा प्रखंड के बुथ संख्या 266, 267 तथा बरही प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बुथ संख्या 300, 301, 302 तथा 311 का भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक किया । मौके पर बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता वरिष्ठ कांग्रेसी माशूक अंसारी, राजू खान, मोहम्मद तैयब, मोहम्मद सेराज आदि उपस्थित थे ।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More