Hazaribagh News: पारिवारिक कलह के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डाड़ गांव में पति-पत्नी के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर कुल 22 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हजारीबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाड़ गांव में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की ओर से सरफरोज अंसारी (पिता- मुख्तार अहमद), निवासी ग्राम डाड़ ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रूबेदा खातून, पत्नी सरफराज अंसारी, निवासी ग्राम डाड़ ने मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पक्ष की ओर से 8 लोगों तथा दूसरे पक्ष की ओर से 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल कटकमसांडी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


