Hazaribagh News: जवाहर घाट पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, उपचालक की मौके पर मौत

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाट पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया, जिसमें नवादा (बिहार) निवासी उपचालक सुधीर कुमार की केबिन में फंसने से मौत हो गई, जबकि गार्ड वॉल की वजह से वाहन तिलैया डैम में गिरने से बच गया।

हजारीबाग: जवाहर घाट स्थित पुल के समीप शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर टेलर पलट गया। जिसमें उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ घटनास्थल पर अफरा – तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या बीआर 27 जीबी 0320 जवाहर घाट से गुजर रहा था। 

इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। पुल पर बने गार्ड वॉल के कारण वाहन सीधे तिलैया डैम में गिरने से बच गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में चालक बिट्टू कुमार को हल्की चोटें आईं। 

वहीं, उपचालक सुधीर कुमार पिता – बच्चू यादव, निवासी ताजपुर गांव, थाना रोह, जिला नवादा (बिहार), ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंस गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उपचालक के शव को केबिन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। 

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के घर में हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई राकेश यादव ने बरही थाना में घटना से संबंधित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More