नयी यातायात व्यवस्था न ही व्यवसायी हित में न ही आम जनता के

रांची । हरमू रोड में नयी यातायात व्यवस्था न ही व्यवसायी के हित में है और न आम जनता के। किशोरगंज चौक बंद करने से आमजन के समक्ष बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है । रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों में इस नयी व्यवस्था पर आक्रोश है। इस विषय में सोमवार को किशोरगंज स्थित कार्यालय में कार्यसमिति की बैठक बुलायी गयी है। जिसमे संघर्ष की रणनीति तय की जायेगी । इस मुद्दे पर झारखंड मोटर फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है। ललित ओझा, अरुण कुमार बुधिया, मोइन अख्तर, मुकेश चौधरी, रवीन्द्र सिंह, संजय जैन, प्रभाकर सिंह, सुनील सिंह चौहान, विनय सिंह, सुनील माथुर, आदि ने समर्थन किया है। ललित ओझा जी ने कहा कि सरकार और प्रशासन जो नियम कानून बनाती है, वह आम जनता के हित में होने चाहिये। न कि आमजन की परेशानी बढ़ाने के लिये। यातायात व्यवस्था यदि पूर्ववत नहीं रही ,तो संगठन इसका विरोध पूरे जोरशोर से करेगा। प्रशासन के इस निर्णय से हरमू रोड, अपर बाज़ार का व्यापार प्रभावित होगा। पहले से ही लघुभार वाहनों की दिन में चार घांटे की आवागमन में लगी रोक से वाहन व्यवसायी और अन्य व्यवसायी परेशान हैं। संगठन सरकार और प्रसाशन से मांग करता है कि लघुभार वाहनों में दिन के समय लगी रोक हटायी जाये, साथ ही हरमू रोड की यातायात व्यवस्था पूर्ववत रखी जाए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More