Dhanbad News: एबीसी ब्लॉक 4 के बबन डीहा जंगल में छापेमारी, कोयला तस्करों में मचा भारी हड़कंप

बाघमारा: बीसीसीएल (BCCL) एरिया 3 गोविन्दपुर में सीआईएसएफ (CISF) बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस कार्रवाई में लगभग 7 टन अवैध कोयला बरामद किया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ABC ब्लॉक 4 के बबन डीहा के जंगल में अवैध तरीके से कोयले का भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ और पुलिस घेराबंदी कर रेड की। मौके से करीब 7 टन कोयला जब्त किया गया, जिसे बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है।
कोयला माफियाओं में मचा हड़कंप
सीआईएसएफ की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों और चोरों के बीच हड़कंप मच गया है। इस छापेमारी ने कोयला चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है और क्षेत्र में डर का माहौल व्याप्त है। सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि कोयले की चोरी रोकने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल, सीआईएसफ MMDR के तहत आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।


