Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ERO और AERO के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा की, जिसमें एन्यूमरेशन फॉर्म के शत-प्रतिशत वितरण और 69.54% डिजिटाइजेशन प्रगति पर चर्चा करते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के निर्देश दिए गए।

दुमका: उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AERO) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है तथा प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 69.54 प्रतिशत तक संपन्न हो चुका है। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। 

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को डिजिटाइजेशन कार्य में और तेजी लाने, शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों में सतर्कता एवं पारदर्शिता बनाए रखें, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं अद्यतन तैयार की जा सके।

उन्होंने सभी ERO एवं AERO को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, बूथ स्तर पर प्रगति की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More