फुटबॉल मैच के लिए बढ़ता जा रहा है रोमांच

रांची। राजधानी के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार को होनेवाले मेगा फुटबॉल इवेंट की तैयारी जोर-शोर से जारी है। इसी बीच गुरूवार को कोलकाता में मेगा फुटबॉल इवेंट के लिए मोहम्मडन स्पोर्टिंग एकादश की टीम की घोषणा कर दी गयी है। 21 सदस्यीय इस टीम में जीत सिंह, अमिताभ गांगुली, अमित चक्रवर्ती, ओके इनोसेन्ट, रिचर्ड अगवा, अंकित मुखर्जी, जिकेन मुर्मुर, तीर्थर सरकार, प्रह्लाद राय, देबारीह प्रधान, प्रितंकर दासगुप्ता, तन्मय मण्डल, इंद्रजीत हाजरा, जेको बिन, कालू ओगबा, सुमीत दास, सकेदब मुर्मु और हेनरी शामिल हैं। इस टीम में अनेक अनेक नाइजीरियाई खिलाड़ी भी शामिल हैं। साथ ही अनेक खिलाड़ी अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी अनुभवी हैं। अनेक सितारों से सजी मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम अगले रविवार को झारखंड एकादश से मुकाबला करेंगी। जिसके लिए घेरलू टीम के अंतिम चयन की प्रक्रिया बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हो गयी। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष नज्म अंसारी के मार्ग निर्देशन में गुरूवार को प्रारंभ अंतिम चयन प्रक्रिया में जूनियर व सीनियर टीम में झारखंड और राष्ट्रीय टीम में खेल चुके। अनेक खिलाड़ियों सहित विश्वविद्यालय स्तर की टीम में खेल चुके उनके साथी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। इस बीच शाम राजधानी में आयोजक संगठनों मोरहाबादी क्रीड़ा केंद्र, मोरहाबादी मैदान बचाओं संघर्ष समिति और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण  बैठक बंधन उरांव की अध्यक्षता में हुई। मेगा फुटबॉल इवेंट के संयोजक डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि सभी उपसमितियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य रूप से डॉ प्रणव कुमार बब्बू, बंधन उरांव, प्रकाश गोप बुल्लू, मो करीम खान, टीसी खलखो, कृष्णा लकड़ा, जॉन टोप्पो, संजय टप्पो, अजय कच्छप, राजू वर्मा, मंगल मिंज, संतोष उरांव, उज्ज्वल चटर्जी, प्रकाश उरांव, प्रमोद तिर्की, सुभम मुंडा, किरण मिंज, राकेश सिंह, मो चांद खान, रितेश श्रीवास्तव, संजय अम्बष्ट, रंजीत बिहारी, संतोष दीपक, आशीष चटर्जी, नरेंद्र कुमार सिन्हा, रवि मिंज, रोहित मिंज, अमित मुर्मू, विकास मिंज, अनिल खलखो सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More