Koderma News : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

कोडरमा में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में शामिल पत्रकार
नवंबर में सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा कराने और संगठन का स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय

कोडरमा : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की कोडरमा जिला इकाई की बैठक जिला जनसंपर्क कार्यालय स्थित सूचना भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यों के बीमा, कोष सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार रमेशम् ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने किया।

बैठक में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव संजीव समीर विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने प्रदेश की गतिविधियों और निर्देशों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार संगठित होंगे, तभी अपने हक की लड़ाई लड़ सकेंगे।

बैठक में संगठन से जुड़े सभी सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा नवंबर माह में कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठन की स्मारिका प्रकाशित करने और संगठन का विस्तार जल्द पूरा करने पर सहमति बनी। बताया गया कि कोडरमा जिले के चार प्रखंडों में संगठन की इकाइयां गठित कर दी गई हैं। जयनगर और मरकच्चो प्रखंड में भी एक सप्ताह के भीतर प्रखंड इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा।

यह भी निर्णय लिया गया कि जिला कमेटी की बैठक के 15 दिनों के भीतर प्रखंड इकाइयों की बैठक सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए प्रदेश के सभी विधायकों से आग्रह करने और उन्हें पत्र सौंपने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में विजय बरनवाल, सुहानी सिंह, नितिन कुमार मिश्रा, विनय कुमार, प्रेम भारती, सद्दाम अंसारी, सचिन कुमार, रतन कुमार साव, रामकृष्ण मेहता, जयकांत मोदी, मुकेश कुमार गोस्वामी, अमित कुमार सिंह, राहुल सिंह, विजय कुमार मोदी, अनिमेष कृष्णा, मनीष बरनवाल, उपेंद्र पासवान, रितेश कुमार सिंह, प्रवीण रंजन, रवि छाबड़ा, रामकुमार, गौतम कुमार, रंजन सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुधीर पांडे और दीपक कुमार समेत अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More