Sahibganj News : मेगा जलापूर्ति योजना के तहत चमदी में बिछ रही 1500 एमएम की विशाल पाइपलाइन, डीसी ने किया निरीक्षण

चमदी में पाइपलाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त

जिले के ग्रामीण इलाकों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए चल रही साहिबगंज-गोड्डा-दुमका मेगा बल्क ग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम अब तेजी पर है। उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने चमदी गांव के पास चल रहे पाइपलाइन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने साइट पर मौजूद इंजीनियरों और कार्य एजेंसी से प्रगति रिपोर्ट ली। बताया गया कि इस फेज में 1500 मिलीमीटर व्यास की विशाल पाइपलाइन करीब 4.8 किलोमीटर तक बिछाई जा रही है। यह पाइपलाइन योजना की रीढ़ मानी जा रही है, जिसके जरिए सैकड़ों गांवों तक पानी पहुंचेगा।

उपायुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और निर्धारित मानकों का हर हाल में पालन हो। साथ ही एजेंसी को तय समय-सीमा के अंदर काम पूरा करने को कहा, ताकि योजना का लाभ ग्रामीणों को जल्द मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने से ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को नियमित मॉनिटरिंग करने और हर स्तर पर गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More