Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद

बाघमारा: कतरास एरिया-4 में कोयला तस्करों के खिलाफ सीआईएसएफ (CISF) ने कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में अवैध रूप से डंप किया गया भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया है। सीआईएसएफ के क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सिजुआ 10 नबंर बस्ती के पीछे के क्षेत्र में कोयला माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम ने पूरी तैयारी और दल-बल के साथ घटनास्थल पर धावा बोला दिया
छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 8 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद किए गए इस कोयले को नियमानुसार बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन को सौंप दिया गया है। इस आकस्मिक और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला चोरों और माफियाओं में भारी डर का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में अवैध खनन और कोयले की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


