सीआईएसएफ, बीसीसीएल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कोयले के कई अवैध मुहाने बंद
-1024x614.jpeg)
बाघमारा के एरिया-2 पश्चिमी झरिया क्षेत्र में सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयले के कई अवैध मुहानों की भराई कराई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश और सीआईएसएफ डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान चलाया गया।
बाघमारा: एरिया 2 पश्चिमी झरिया क्षेत्र केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने अवैध कोयला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई अवैध मुहानों की भराई कराई। जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध कोयला कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर CISF ने कार्रवाई करते हुए कई मुहानों को बंद करवाया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोयला चोरी और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसका असर अब लगातार दिखाई देने लगा है और कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


