कोडरमा घाटी में बुलेट अनियंत्रित होकर पलटी, पटना का युवक गंभीर घायल
.jpeg)
कोडरमा: थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी में अचानक चक्कर आने से बुलेट सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान रंजीत सिंह, पटना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार डाल्टेनगंज से पटना की तरफ जाने के करने घाटी के समीप अचानक चक्कर आ जाने से बुलेट अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बुलेट सवार घायल हो गया। इसके बाद इसकी सूचना कोडरमा थाना प्रभारी को खबर मिलने के बाद पैंथर की मदद से घायल को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है।

