इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान

रांची सदर अस्पताल में इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी द्वारा सेवा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान डायलिसिस मरीजों को सहयोग प्रदान किया गया तथा स्त्री रोग वार्ड की महिला मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

रांची। रांची सदर अस्पताल में डॉ. वंदिता के सौजन्य से इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची द्वारा सेवा एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत डायलिसिस मरीजों को सहयोग प्रदान किया गया तथा स्त्री रोग वार्ड में भर्ती महिला मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों, मरीजों एवं उनके परिजनों को बायो-मेडिकल वेस्ट (जैव-चिकित्सा अपशिष्ट) के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रमण से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पर्यावरण संरक्षण अपनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

इस सेवा एवं जागरूकता अभियान में क्लब की अध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा, उपाध्यक्ष पूनम यादव, संपादक डॉ. शैल सिंह, सदस्याएँ श्वेता सिंह, कनक लता सहित कुल छह सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More