Koderma News: सांगठनात्मक ऊर्जा और भावी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी कोडरमा द्वारा भारत के महान शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के 6 जुलाई को डोमचांच आगमन तथा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का आगमन 6 जुलाई (सोमवार) को होगा। उनका मुख्य कार्यक्रम बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज, डोमचांच के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कोडरमा जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।वहीं, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोडरमा आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वरीय भाजपा नेता परमेश्वर यादव ने बताया और नगर मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि शहीदों की धरती डोमचांच प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र को भाजपा के झंडों और पोस्टरों से सजाया जाएगा । कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम के तैयारी के इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला महामंत्री नागेंद्र पाल ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता परमेश्वर यादव, सुनील सिन्हा, महेश वर्मा, विनय मोदी, निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला आईं टी सेल संयोजक प्रेमांशु कुमार, नगर उपाध्यक्ष कारू सिंह, नगर महामंत्री कुलदीप राम, डोमचांच ग्रामीण महामंत्री पारिजात सिंह, नवीन मेहता, नगर मंत्री मिथलेश गोस्वामी, संजीव कुमार, हिमांशु कुमार, मौजूद रहे।


