Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के कटैया पंचायत के ग्राम असनाकोनी पोखरडीहा निवासी हेमराज कुमार पिता उपेंद्र राजवंशी उम्र लगभग 22 वर्ष गुजरात मे रहकर काम करता था। परिवार के भरण पोषण के लिए वहां मजदूरी कर परिवार के लिए सहारा बना हुआ था।
बीते 25 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गया थी। उसके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का पार्थिव शरीर गुजरात से पैतृक गांव लाने में लगभग 60 से 70 हजार रुपए का खर्च था जिसमें दिक्कतें आ रही थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी राशि जुटाना संभव नहीं था।
ऐसी स्थिति में सतगावां जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि धनंजय यादव समेत अन्य लोगों ने आर्थिक सहयोग कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्रामीण भी स्वेच्छा से आर्थिक सहायता कर पीडित परिवार का सहारा बने। ग्रामीणों ने धनंजय यादव के इस मानवीय कार्य की सराहना की।
इस तरह की सहायता करना समाज के लिए सराहनीय कार्य है। जानकारी के अनुसार मृतक का पार्थिक शरीर रविवार 28 जून 2026 को सुबह लगभग 4:00 बजे पहुंचा गांव जहां परिजनों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। यह घटना एक बार फिर मानवता की मिसाल बना।


